Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SIT रेड के विरोध में उतरी CA एसोसिएशन, DC ऑफिस में प्रदर्शन

लुधियाना | टैगोर नगर स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट अश्वनी कुमार के कार्यालय पर हुई एसआईटी (SIT) की छापेमारी अब विरोध का कारण बन गई है। कार्रवाई के खिलाफ लुधियाना सीए एसोसिएशन समेत विभिन्न पेशेवर संगठनों ने जिला प्रशासन के सामने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य प्रोफेशनल्स जिला उपायुक्त (DC) कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपने की घोषणा की, जिसमें एसआईटी की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए लैपटॉप, दस्तावेज, डीवीआर और अन्य रिकॉर्ड तत्काल वापस किए जाएं। इसके साथ ही एसोसिएशन ने कार्रवाई में शामिल अधिकारियों के खिलाफ जांच कर सख्त कदम उठाने की भी मांग की है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी की देर शाम एसआईटी की टीम टैगोर नगर स्थित ‘अश्वनी एंड एसोसिएट्स’ कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल के चार्टर्ड अकाउंटेंट सतविंदर सिंह कोहली भी टीम के साथ मौजूद थे। छापेमारी के दौरान सर्च वारंट और दस्तावेजों की वैधता को लेकर वकीलों, पेशेवरों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई।

पेशेवर संगठनों का आरोप है कि टीम ने कार्रवाई से जुड़े जरूरी कागजात स्पष्ट रूप से नहीं दिखाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके विरोध में कुछ समय के लिए रास्ता भी जाम किया गया। बाद में पुलिस ने कार्यालय से लैपटॉप, डीवीआर और अन्य अहम रिकॉर्ड जब्त कर लिए।

एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से पेशेवरों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है और निष्पक्ष जांच के साथ कानून के तहत ही कार्रवाई होनी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.