Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भ्रूण लिंग जांच गिरोह बेनकाब, हरियाणा-राजस्थान से छह आरोपी गिरफ्तार

महेंद्रगढ़।महेंद्रगढ़ जिले की पीसी एंड पीएनडीटी टीम ने भ्रूण लिंग जांच कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। हरियाणा से राजस्थान तक फैले इस नेटवर्क के खिलाफ की गई सुनियोजित कार्रवाई में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने राजस्थान के कोटपूतली में दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाद में अलग-अलग स्थानों से की गई।

जानकारी के अनुसार, जिला समुचित प्राधिकरण पीएनडीटी नारनौल को 24 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है, जो गर्भवती महिलाओं को कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में ले जाकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच कराता है। सूचना की पुष्टि के बाद 16 जनवरी को नोडल अधिकारी पीएनडीटी डॉ. विजय यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने रणनीति के तहत एक डिकाय महिला और एक केयरटेकर को शामिल किया। केयरटेकर ने आरोपी वीरेंद्र निवासी कादमा, जिला चरखी दादरी से संपर्क कर 80 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच का सौदा तय किया। तय राशि फोन-पे के जरिए आरोपी को ट्रांसफर की गई। 18 जनवरी को आरोपियों के निर्देश पर डिकाय महिला और केयरटेकर को नारनौल बुलाया गया, जहां से उन्हें कोटपूतली ले जाया गया। इस दौरान पीएनडीटी टीम लगातार उनका पीछा करती रही।

कोटपूतली पहुंचने पर आरोपी धर्मवीर ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच की। जैसे ही डिकाय महिला ने इशारा किया, टीम ने तुरंत दबिश देकर धर्मवीर, आनंद और जितेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। रेड के दौरान मुंडियाखेड़ा निवासी पवन भी अपनी गर्भवती पत्नी के साथ वहां मौजूद मिला, जिसकी पत्नी की भी जांच की गई थी। हालांकि, अफरा-तफरी का फायदा उठाकर महिला मौके से फरार हो गई।

इसके बाद टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए वीरेंद्र को चरखी दादरी से और सुनील को उसके गांव सुरेहती पिलानिया से गिरफ्तार किया। रेडिंग टीम ने मौके से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, नेक्सॉन और स्विफ्ट डिजायर कार तथा बुलेट मोटरसाइकिल को सील कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रूण लिंग जांच जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.