Facebook-f Youtube X-twitter

ठेका कर्मचारियों ने सरकार को घेरा, 12 फरवरी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

चंडीगढ़। हरियाणा में ठेका कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर ठेका कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और निजीकरण पर रोक लगाने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं।

प्रदर्शन के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह घोषणा की गई कि केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की अखिल भारतीय फेडरेशन के आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। संघ ने दावा किया कि सभी जिलों में हुए प्रदर्शन व्यापक और सफल रहे।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव कृष्ण कुमार नैन ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांग पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप ठेका कर्मचारियों को स्थायी करना है। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, राज्य कर्मचारियों के लिए अलग पे कमीशन गठित करने और निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है।

कर्मचारियों ने पांच हजार रुपये अंतरिम राहत देने, लेबर कोड्स, बिजली संशोधन विधेयक, न्यूक्लियर एनर्जी कानून (शांति) और नई शिक्षा नीति को रद्द करने की भी मांग उठाई। इन्हीं मांगों को लेकर 12 फरवरी की हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हाईकोर्ट के 23 और 31 दिसंबर 2025 के फैसलों के अनुसार सरकार को पूर्व की रेगुलराइजेशन नीतियों को लागू कर ठेका कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। साथ ही पक्के किए जाने की तिथि से छह प्रतिशत ब्याज सहित वेतन भुगतान की मांग की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2025 तक दस वर्ष की सेवा पूरी हो चुकी है, उनके लिए नई नियमितीकरण नीति बनाई जाए। हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आठ सप्ताह की समयसीमा में यदि सरकार ने फैसले लागू नहीं किए, तो कर्मचारी आंदोलन और तेज करने को मजबूर होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.