Facebook-f Youtube X-twitter

सोनीपत निगम चुनाव में वार्ड आरक्षण से बदले सियासी समीकरण

सोनीपत। सोनीपत नगर निगम चुनाव को लेकर घोषित वार्ड आरक्षण ने राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। नए आरक्षण फार्मूले के चलते कई मौजूदा पार्षद चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं, जबकि कई नेताओं को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ा है। कुछ पार्षदों की जगह अब उनकी पत्नियां या परिवार की महिलाएं राजनीतिक विरासत संभालती नजर आएंगी। वहीं, कई दिग्गजों की नजर अब मेयर पद के आरक्षण पर टिकी है, जिससे उनका भविष्य तय होगा।

वार्ड नंबर-1, जो पहले पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार सामान्य कर दिया गया है। ऐसे में वर्तमान पार्षद हरिप्रकाश सैनी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वार्ड-9 के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से मौजूदा सीनियर डिप्टी मेयर के लिए वहां से चुनाव लड़ना संभव नहीं रह गया है, उन्हें नया वार्ड तलाशना होगा।

आरक्षण के चलते कई अन्य पार्षदों को भी झटका लगा है। वार्ड-10 पिछड़ा वर्ग-ए पुरुष के लिए आरक्षित होने से ममता लूथरा को रणनीति बदलनी पड़ेगी। वार्ड-11 के बीसी-बी के लिए आरक्षित होने से इंदु वलेचा की राह भी कठिन हो गई है। वार्ड-12 महिला सामान्य के लिए सुरक्षित होने से लक्ष्मी नारायण तनेजा के लगातार दूसरी बार जीतने की उम्मीदों पर ब्रेक लग गया है।

इसी तरह वार्ड-13 के ओपन होने से मौजूदा महिला पार्षद संगीता सैनी को झटका लगा है, जबकि वार्ड-14 महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से सूर्य दहिया को नए समीकरण तलाशने पड़ेंगे। वार्ड-16, जो पहले महिला के लिए आरक्षित था, अब ओपन हो गया है, जिससे मोनिका की राह आसान नहीं रही।

एकमात्र निर्दलीय पार्षद मुकेश सैनी का वार्ड-5 इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से वे भी दौड़ से बाहर हो गए हैं। परिवार की महिला भी चुनाव नहीं लड़ सकेगी। वहीं वार्ड-17 से जुड़े नवीन तंवर अब वार्ड-18 के अनुसूचित जाति महिला आरक्षण के कारण खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, लेकिन उनकी पत्नी मैदान में उतर सकती हैं।

हालांकि कुछ पार्षद आरक्षण बदलाव से अप्रभावित रहे हैं। वार्ड-3 से भाजपा समर्थित सुरेंद्र मदान, वार्ड-5 से मुनीराम और वार्ड-15 से अतुल जैन अपने-अपने वार्ड से चुनाव लड़ सकेंगे।

नगर निगम क्षेत्र की कुल जनसंख्या 4,05,275 है, जिसमें 83 हजार बीसी-ए, 20,953 बीसी-बी और 59,224 अनुसूचित जाति की आबादी शामिल है। इन आंकड़ों के आधार पर आरक्षण तय होने से इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.