Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप का यू-टर्न, आठ यूरोपीय देशों को टैरिफ से मिली राहत

ग्रीनलैंड। ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र को लेकर चल रही भू-राजनीतिक तनातनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए आठ यूरोपीय देशों पर प्रस्तावित टैरिफ को फिलहाल टाल दिया है। ये आयात शुल्क 1 फरवरी से लागू होने वाले थे, लेकिन NATO के साथ हुई बातचीत के बाद ट्रंप प्रशासन ने इन्हें अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है।

इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि डेनमार्क, ब्रिटेन सहित NATO से जुड़े कुछ यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप का तर्क था कि ये देश NATO के सैन्य अभियानों में सक्रिय हैं, लेकिन ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के रणनीतिक हितों का समर्थन नहीं कर रहे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि यदि अमेरिका को ग्रीनलैंड पर नियंत्रण नहीं मिला, तो आर्थिक दबाव बढ़ाया जाएगा।

हालांकि, NATO महासचिव मार्क रूटे के साथ हुई बैठक के बाद ट्रंप का रुख बदला हुआ नजर आया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि बैठक सकारात्मक और भविष्य उन्मुख रही। इस चर्चा में न केवल ग्रीनलैंड बल्कि पूरे आर्कटिक क्षेत्र को लेकर संभावित समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी है।

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रीनलैंड से जुड़े रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर बातचीत आगे भी जारी रहेगी। इस प्रक्रिया में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ अहम भूमिका निभाएंगे और सीधे राष्ट्रपति को रिपोर्ट करेंगे।

हालांकि, ट्रंप ने यह संकेत भी दिया कि यह राहत स्थायी नहीं है। उन्होंने पहले ही चेतावनी दे रखी है कि अगर जून तक उनकी शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक किया जा सकता है। यानी फिलहाल टैरिफ पर रोक लगी है, लेकिन मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

टैरिफ रोकने के ऐलान का असर वैश्विक बाजारों पर भी देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से अस्थिर चल रहे शेयर बाजारों में तेजी आई और निवेशकों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच चल रही रणनीतिक प्रतिस्पर्धा आने वाले समय में वैश्विक राजनीति की दिशा तय कर सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.