Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति ने दोस्त संग मिलकर रची साजिश

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाराजेश्वरीनगर इलाके में सामने आई महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ गई है। शुरुआत में जिस मामले को आत्महत्या माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या निकली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने महिला के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर महिला की हत्या की और फिर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी को किराए के मकान में महिला आशा का शव पंखे से लटका मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतका के परिजनों को शुरू से ही संदेह था।

मृतका के भाई अरुण कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आशा और विरुपाक्ष की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों बेंगलुरु में रहने लगे। अरुण के अनुसार, पति विरुपाक्ष बेरोजगार था और आशा की कमाई पर निर्भर रहता था। इसी दौरान उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध सामने आए, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ गया।

परिजनों का आरोप है कि आशा ने तलाक के लिए पारिवारिक न्यायालय में याचिका भी दायर की थी। इसी रंजिश के चलते विरुपाक्ष ने अपने दोस्त के साथ मिलकर आशा की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

14 जनवरी को पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.