Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माइनस तापमान और बर्फीले तूफान के बीच भी नहीं डगमगाई देव आस्था

Mandi, Dharamveer-:माइनस डिग्री तापमान, तेज़ तूफानी हवाएं और लगातार हो रही बर्फबारी भी देव आस्था के आगे बेबस नजर आईं। हिमाचल प्रदेश की देवभूमि पराशर ऋषि में देव परंपराओं का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला, जब कठिन मौसम के बावजूद देव चंडोही गणपति की विशेष पूजा पूरी विधि-विधान से संपन्न हुई।

पराशर ऋषि में संपन्न हुई देव चंडोही गणपति की विशेष पूजा

पराशर ऋषि के विशेष निमंत्रण पर औट तहसील की स्नोर घाटी से देव चंडोही गणपति करीब 250 देवलुओं और कारदारों के साथ दो दिन पहले पराशर पहुंचे थे। पूजा अनुष्ठान का समय निर्धारित था, लेकिन ठीक पूजा से पहले तड़के करीब 5 बजे पराशर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ भारी ठंड पड़ने लगी।इसके बावजूद देवलुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। आसमान से गिरती बर्फ और तूफानी हवाओं के बीच देव परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक रस्में पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ निभाई गईं। देव चंडोही गणपति की विशेष पूजा, हवन और अर्चना पराशर ऋषि के दरबार में संपन्न हुई। यह दृश्य साबित करता है कि हिमाचल को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता, बल्कि यहां के लोगों की देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था ही इसकी पहचान है।

पूजा के उपरांत देवी-देवताओं के आदेशानुसार देव चंडोही गणपति अपने कारदारों और देवलुओं के साथ बर्फबारी के बीच ही वापस स्नोर घाटी की ओर रवाना हो गए। देवता के कारदार सूर्याकांत शर्मा ने बताया कि देव पराशर ऋषि के विशेष आमंत्रण पर यह यात्रा की गई थी और सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिवत रूप से पूरे किए गए।गौरतलब है कि देव चंडोही गणपति औट तहसील के अंतर्गत स्नोर घाटी से आते हैं, जो जिला मुख्यालय मंडी से लगभग 63 किलोमीटर दूर स्थित है। वहीं पराशर ऋषि का प्राचीन मंदिर मंडी जिला मुख्यालय से करीब 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह स्थल लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है।

पराशर ऋषि के नाम पर स्थित प्रसिद्ध पराशर झील भी इस स्थल की पहचान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि पराशर ने यहां तपस्या की थी। मंदिर का निर्माण 13वीं-14वीं शताब्दी में मंडी रियासत के राजा बानसेन द्वारा करवाया गया था। मंदिर समिति अध्यक्ष बलवीर ठाकुर ने बताया कि इस समय पराशर क्षेत्र में एक से डेढ़ फीट तक बर्फ जम चुकी है, फिर भी पूजा अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.