Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के सौदागारों के खिलाफ मंडी पुलिस की डब्बल स्पीड़, 2025 में पकड़ी 66 किलो चरस व 1100 ग्राम चिट्टा

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला में बीते साल 2025 में पुलिस विभाग के पास दर्ज 2493 मामलों में से 320 एनडीपीएस के पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशा किस कदर आज युवा समाज को खोखला कर रहा है। हालांकि मंडी पुलिस की इस कार्यवाई को नशे के काले कारोबारियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के नजरिए से देखा जाए तो पुलिस ने डब्बल स्पीड़ से नशे के सौदागारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफल हुई है। 

आंकड़े बताते हैं कि मंडी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ 2024 की अपेक्षा दोगुना मामले पुलिस ने साल 2025 में दर्ज किए हैं। वहीं जिला में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के खिलाफ भी मंडी पुलिस की मेहनत रंग लाई है और महिलाओं के साथ हुए दुराचार के मामलों में साल 2025 में 13.39 प्रतिशत की कमी आयी है। महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म की बात करें तो साल 2024 में जिला के थानों में 48 दर्ज हुए थे, जो 2025 में घटकर 28 रह गए हैं। इसके अलावा चोरी की घटनाओं में भी लगाम लगी है और साल 2024 की अपेक्षा बीते साल सेंधमार व चोरी के 15 मामले कम घटित हुए हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने पुलिस का सालाना ब्यौरा देते हुए कहा कि जिला में साल 2024 में कुल 2443 मामले व बीते साल 2493 दर्ज हुए हैं। 320 एनडीपीए के मामलों में पुलिस ने 1 किलो 116 ग्राम चिट्टा व 66 किलोग्राम चरस बरामद की है। इसके अलावा जिला में बीते साल सड़क दुर्घनाओं में 13.13 प्रतिशत व हत्या मामलों में 33.33 प्रतिशत की कमी आयी है। बीते साल 238 मामले सड़क दुर्घनाओं के सामने आए थे, जबकि 2024 में यह आंकडा 274 था। साल 2025 में दर्ज 73 किडनेपिंग के मामलों में 98 प्रतिशत की सफल बरामदगी कर ली गई है। वहीं 354 मामले अवैध शराब के बीते साल दर्ज किए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून: 31 जुलाई तक बारिश, 13 जिलों में अलर्ट

Summer express, अमृतसर | पंजाब में मंगलवार से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर और पूर्वी पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई...

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जारी केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Summer express, रुद्रप्रयाग | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार सुबह रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम में कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिला, जिससे केदारनाथ धाम की यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। हालांकि,...

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.