Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

13 करोड़ खर्च :  फिर भी तिगांव बेहाल, सीवर योजना बनी मजाक

फरीदाबाद। जिले के सबसे बड़े गांव तिगांव में सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई गई सीवर लाइन ग्रामीणों के लिए राहत नहीं बन सकी। परियोजना को पूरा हुए डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन आज भी गांव की गलियों में गंदा पानी बह रहा है और सीवर लाइन बार-बार जाम हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल तक चले निर्माण कार्य के दौरान उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। सीवर लाइन कागजों में चालू है, जबकि जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का दावा है कि सीवर लाइन चालू है, लेकिन हकीकत यह है कि अभी तक बहुत कम घरों को ही कनेक्शन दिए जा सके हैं। अधिकांश लोग मजबूरी में आज भी सोख्ता गड्ढों का सहारा ले रहे हैं, जिससे भूजल प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है।

गांव की कई गलियों में सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती है। जगह-जगह मैनहोल टूटे या धंसे हुए हैं, जबकि कई मैनहोल इंटरलॉकिंग टाइलों के नीचे दबा दिए गए हैं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तिगांव-बल्लभगढ़ मुख्य मार्ग से मिर्जापुर एसटीपी तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डाली गई है, लेकिन यह भी कई स्थानों से लीक हो रही है। शिकायत करने के बाद भी समाधान में लंबा समय लग रहा है।

ग्रीवेंस कमेटी और विधानसभा तक उठा मामला

ग्रामीण राजेश वर्मा और जयकिशन वर्मा ने इस समस्या को ग्रीवेंस कमेटी में भी उठाया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो महीने में समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदेश के राज्य मंत्री राजेश नागर ने भी अपने कार्यकाल में इस मामले पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को फटकार लगाई थी और ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश तक की थी।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सीवर लाइन की तकनीकी और वित्तीय जांच होनी चाहिए, क्योंकि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। वहीं विभागीय अधिकारी लीकेज और मैनहोल की मरम्मत का आश्वासन दे रहे हैं।ग्रामीणों की मांग है कि स्थायी समाधान किया जाए, ताकि तिगांव को गंदे पानी और बदबू से निजात मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.