Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में हथियारों के बल पर किसान की जमीन कब्जाने की कोशिश

रोहतक। जिले के लाखनमाजरा थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर एक किसान की जमीन पर अवैध कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 से 20 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे करीब 50 से 60 लोगों ने खेत में काम कर रहे किसान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा जबरन जमीन कब्जाने का प्रयास किया।

गांव चिड़ी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों के हाथों में तलवार, फरसे, गंडासे और डंडे थे। उन्होंने हथियार लहराते हुए जमीन पर कब्जा करने की ललकार दी और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खेत में जबरन घुसकर तारबंदी कर कब्जा जमाने की कोशिश भी की। हालात बिगड़ते देख पीड़ित पक्ष ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी भागने लगे, हालांकि पुलिस ने 5-6 गाड़ियों को जब्त कर लिया और 18 से 20 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

पीड़ित किसान संदीप ने बताया कि संबंधित जमीन पर उनका और उनके परिवार का वर्षों से कब्जा है। इस भूमि को लेकर आरोपियों के साथ रोहतक की अदालत में दीवानी मुकदमा चल रहा है, जिसमें न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में स्थगन आदेश (स्टे) भी जारी किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत, सबूतों और कोर्ट के आदेशों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.