Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गणतंत्र दिवस पर हमीरपुर में निकली भव्य परेड,मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया ध्वजारोहण

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया।समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली।परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स सहित विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। इसके उपरांत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में विधायक कैप्टन रंजीत राणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कांग्रेस नेता पुष्पिंदर वर्मा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें एकजुटता, सामाजिक समरसता और विकास के साझा संकल्प की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश की आज़ादी और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद प्रदेश सरकार ने चुनावी वायदों में से सात वायदे पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि जल विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश का अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं तथा बीबीएमबी परियोजना में हिमाचल की हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर केंद्र व अन्य राज्यों से बातचीत जारी है। सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.