Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा में गुटबाजी नहीं, लूटबाजी की लड़ाई चल रही है: दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक | रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के बीच किसी तरह की गुटबाजी नहीं, बल्कि “लूटबाजी की जंग” चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश की आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है, तब भाजपा नेता अवैध कॉलोनियां काटने और निजी स्वार्थ साधने में लगे हुए हैं।

रविवार को गांव हलालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद हुड्डा ने कहा कि देश इस समय गंभीर आर्थिक हालात से गुजर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार गिरती कीमत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते कर्ज ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे समय में केंद्र सरकार को आगामी बजट में आम जनता को राहत देने वाले ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सहित देश के कई राज्य भारी कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, लेकिन सरकार हालात सुधारने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है। सांसद हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं रह गया है।

प्रयागराज की हालिया घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल सनातनियों ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदू धर्म का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति तो करती है, लेकिन धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना भूल जाती है।

रोहतक में कथित भूमि घोटालों का जिक्र करते हुए सांसद हुड्डा ने कहा कि करोड़ों रुपये के घोटालों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं, लेकिन जांच एजेंसियां कार्रवाई करने से बच रही हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जल्द ही राज्यपाल से मिलकर प्रदेश में हुए घोटालों की विस्तृत सूची सौंपेगी।

शहरी निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और इस बार भी सोनीपत सहित अन्य क्षेत्रों में भाजपा को करारी शिकस्त दी जाएगी।

इस दौरान उनके साथ विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया और जयभगवान आंतिल दीपालपुर भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.