Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

3 से 4 फीट बर्फ के बीच 7 किलोमीटर पैदल चली बारात,हिमाचल में जज़्बे और परंपरा की मिसाल बनी शादी

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में हुई एक शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। भारी बर्फबारी के बावजूद न तो शादी टली और न ही दूल्हा-दुल्हन का हौसला डगमगाया। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और बंद सड़कों के बीच यह विवाह जज़्बे, परंपरा और साहस की अनोखी मिसाल बन गया।

सराज क्षेत्र की केओली पंचायत के बुनालीधार गांव निवासी गितेश ठाकुर की शादी भैंचड़ी गांव की उषा ठाकुर के साथ 24 जनवरी को तय थी। इससे एक दिन पहले 23 जनवरी को इलाके में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे क्षेत्र में 3 से 4 फीट तक बर्फ जम गई। हालात ऐसे हो गए कि सभी सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गईं।रिवाजों के अनुसार तय मुहूर्त पर शादी टालना शुभ नहीं माना जाता। इसी परंपरा को निभाते हुए दूल्हा, परिजन और बाराती बर्फ के बीच पैदल ही बारात लेकर निकल पड़े। दूल्हा और बारातियों ने करीब सात किलोमीटर का जोखिम भरा सफर तय किया, जिसमें तीन से चार घंटे का समय लगा। ठंड और फिसलन के बावजूद सभी ने हिम्मत नहीं हारी और बर्फ को लांघते हुए दुल्हन के घर पहुंचे।

चारों ओर सफेद बर्फ की चादर से ढके गांव में शादी की सभी रस्में पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न की गईं। बर्फबारी के बीच गितेश और उषा ने सात फेरे लिए और जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हो गए। शादी के बाद बारात दुल्हन को साथ लेकर उसी बर्फीले रास्ते से पैदल लौट पड़ी। तीन से चार घंटे की कठिन यात्रा के बाद दुल्हन को ससुराल लाया गया, जहां विधिवत वधू प्रवेश की रस्म निभाई गई।

इस अनोखी शादी ने पूरे सराज क्षेत्र में लोगों का ध्यान खींचा है और इसे साहस व परंपरा का प्रतीक बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को जंजैहली, बगस्याड, लंबाथाच, कल्हणी, शैट्टाधार, थुनाग और सराची सहित कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इससे सड़कें, बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिन्हें बहाल करने का काम प्रशासन द्वारा जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.