Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन पर विवाद गहराया, लीक अमेरिकी ऑडियो से उठे नए सवाल

बांग्लादेश I बांग्लादेश में वर्ष 2024 में हुई बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल और प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। अमेरिका से जुड़ी एक डिप्लोमैटिक ऑडियो रिकॉर्डिंग के लीक होने के बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं और विवाद और गहराता नजर आ रहा है।

ऑडियो सामने आने के बाद शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने सीधे तौर पर अमेरिका की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि हसीना सरकार का गिरना किसी आंतरिक या स्वाभाविक राजनीतिक प्रक्रिया का नतीजा नहीं था, बल्कि इसके पीछे बाहरी ताकतों की साजिश हो सकती है।

पूर्व शिक्षा मंत्री का गंभीर आरोप

बांग्लादेश के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दावा किया कि लीक हुई यह ऑडियो रिकॉर्डिंग अवामी लीग के लंबे समय से लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि करती है। उनके अनुसार शेख हसीना सरकार का पतन “ऑर्गेनिक” नहीं था, बल्कि इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

नेपाल से बांग्लादेश तक सत्ता परिवर्तन का पैटर्न?

पिछले कुछ वर्षों में केवल बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि नेपाल में भी सरकार गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं फ्रांस में भी ऐसी कोशिशें हुईं, हालांकि वहां वे सफल नहीं हो सकीं। इन सभी मामलों में एक समान बात यह बताई जा रही है कि सत्ता परिवर्तन से पहले हिंसा, बड़े आंदोलन और राजनीतिक अस्थिरता देखने को मिली। इन घटनाओं में अमेरिका की भूमिका को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, हालांकि अब तक कोई ठोस और आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है।

लीक ऑडियो में क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लीक हुई रिकॉर्डिंग में एक वरिष्ठ अमेरिकी डिप्लोमैट की बातचीत बताई जा रही है। इस बातचीत में कथित तौर पर बांग्लादेश की इस्लामी राजनीतिक ताकतों से संपर्क, शेख हसीना के बाद देश की राजनीतिक दिशा और भविष्य की सरकार को लेकर रणनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई है। इस खुलासे के बाद वॉशिंगटन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

अवामी लीग का पलटवार, जांच की मांग

ऑडियो लीक के बाद बांग्लादेश में अमेरिका की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। साथ ही अवामी लीग के नेताओं ने मौजूदा यूनुस सरकार पर भी तीखा हमला बोला है।

दिल्ली में रह रही हैं शेख हसीना

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था, जिसके बाद से वह भारत की राजधानी दिल्ली में रह रही हैं। मोहिबुल हसन चौधरी का कहना है कि लीक ऑडियो से यह संकेत मिलता है कि चुनाव के बाद बनने वाली सरकारों को “मैनेज” करने की एक खुली कोशिश की जा रही थी, जिसके गंभीर और दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

चुनाव से अवामी लीग को बाहर करने पर विरोध

पूर्व मंत्री ने अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोकने की किसी भी कोशिश पर कड़ा एतराज जताया। उनका कहना है कि देश की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक को चुनाव प्रक्रिया से बाहर करना लाखों मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन होगा और इससे जनता के समर्थन के बिना एक अवैध सरकार बनने का खतरा पैदा हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.