Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनवरी की तीसरी बारिश से रबी फसलें मजबूत, पैदावार बढ़ने की उम्मीद

चंडीगढ़ | जनवरी माह में हुई तीसरी बारिश रबी फसलों के लिए राहत लेकर आई है। इस बारिश से खासतौर पर गेहूं, सरसों और चना की फसलों को बेहतर विकास का अवसर मिलेगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मिट्टी में नमी बढ़ने से फसलों की जड़ों को मजबूती मिलेगी और पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, कुछ जिलों में हुई हल्की ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि जनवरी में यह तीसरी बारिश है। इससे पहले माह की शुरुआत में और 23 जनवरी को भी बारिश दर्ज की गई थी। जनवरी के शुरुआती दो दिनों में 16.8 मिमी वर्षा हुई थी, जिसका सकारात्मक असर फसलों पर देखा गया। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण आगामी दिनों में बारिश की संभावना बेहद कम है।

गेहूं की पैदावार के लिए ठंडा मौसम अनुकूल

एचएयू के गेहूं विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल में बालियां नहीं निकली हैं और इस अवस्था में ठंडा मौसम पैदावार के लिए बेहद फायदेमंद होता है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में बारिश न होने से गेहूं को नुकसान की आशंका थी, लेकिन जनवरी में हुई बारिश ने इस कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। इसका सीधा असर उत्पादन में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा।

ओलावृष्टि से सरसों को खतरा, गेहूं सुरक्षित

डॉ. बिश्नोई ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की सूचना मिली है। मौजूदा समय में ओलावृष्टि से गेहूं को खास नुकसान नहीं होता, लेकिन सरसों की फसल में फलियों के भीतर दाना बन चुका है। यदि तेज ओलावृष्टि होती है, तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

नमी बढ़ी तो गेहूं में पीला रतुआ रोग का खतरा

कृषि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि बारिश और नमी वाला मौसम लंबे समय तक बना रहता है, तो गेहूं में पीला रतुआ रोग फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसका प्रभाव विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में अधिक देखने को मिलता है। डॉ. बिश्नोई ने बताया कि एचएयू द्वारा विकसित नई गेहूं किस्मों में इस रोग का असर नहीं होता, लेकिन जिन किसानों ने पुरानी किस्मों की बुवाई की है, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।

सब्जियों पर असर दो-तीन दिन में होगा स्पष्ट

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. कुलदीप श्योराण ने बताया कि सामान्य बारिश से सब्जियों को ज्यादा नुकसान नहीं होता है। हालांकि जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहां नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फील्ड से पूरी रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा और आमतौर पर नुकसान का असर दो से तीन दिन बाद दिखाई देता है। गाजर, मूली और पालक जैसी सब्जियों पर असर कम रहने की संभावना है, जबकि टमाटर, मिर्च, बैंगन और गोभी की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.