Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज ने राहुल गांधी बयान पर कसा तगड़ा हमला

यमुनानगर  | हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब एक टूटी-फूटी पार्टी बन चुकी है और देशभर में उसका लगातार जनाधिकार घट रहा है। यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हरियाणा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र में शानदार चुनावी जीत दर्ज की है और आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी सफलता हासिल करेगी।

राहुल गांधी के प्रशिक्षण कार्यक्रम और उनके हालिया बयान पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि राहुल केवल चुनाव हरवाने का प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें कहा गया था कि ‘जैसे मुगल और अंग्रेज चले गए, वैसे ही भाजपा भी जाएगी।’ विज ने पलटवार करते हुए कहा कि मुगल और अंग्रेज विदेशी थे, जबकि भाजपा पूरी तरह देसी पार्टी है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अगर राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा चले जाएगी, तो कांग्रेस ही बाहर चली जाएगी और देश में केवल भाजपा का शासन होगा।

ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर भी अपडेट देते हुए बताया कि विभाग युद्धस्तर पर मरम्मत और निगरानी में लगा हुआ है। तेज हवाओं और बारिश में उखड़े खंभों, प्रभावित फीडर और ट्रांसफार्मरों को तुरंत दुरुस्त किया जा रहा है। विज ने कहा कि जिन कॉलोनियों के ऊपर हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं, वहां मकानों और बिजली लाइन की प्राथमिकता देखकर एस्टीमेट राशि के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस के महत्व पर बोलते हुए विज ने कहा कि यह दिन पूरे देश के मान-सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने 26 जनवरी 1950 को संविधान प्राप्त होने की खुशी को याद किया और देश के सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि वे सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं और उनके साहस को पूरा देश सलाम करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.