Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जासूसी मामला: ज्योति मल्होत्रा की जमानत पर हाईकोर्ट सख्त

चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी को पूरा रिकॉर्ड लेकर 19 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं।

वीरवार को हुई सुनवाई के दौरान ज्योति की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह ढुल ने दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज एफआईआर ठोस तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने कोर्ट से ज्योति के कथित चैट रिकॉर्ड तलब करने की मांग की, जिस पर हाईकोर्ट ने जांच अधिकारी को सभी दस्तावेजों और रिकॉर्ड के साथ अगली सुनवाई में उपस्थित होने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा मई 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं। एफआईआर के मुताबिक, यह मामला मई 2025 में आई इंटेलिजेंस ब्यूरो की इनपुट रिपोर्ट से जुड़ा है। आरोप है कि वर्ष 2023 में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में वीजा आवेदन के दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तानी अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी और इसी दौरान भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों के आदान-प्रदान का संदेह जताया गया।

ज्योति पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अपनी याचिका में उन्होंने खुद को एक पेशेवर ट्रैवल ब्लॉगर बताते हुए कहा है कि जो व्यक्ति खुलेआम कैमरे के साथ कंटेंट शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है, उसे जासूस बताना पूरी तरह निराधार और अविश्वसनीय है। उनका तर्क है कि उनके खिलाफ अधिनियम की आवश्यक शर्तें—जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश या किसी प्रकार का स्केच/मॉडल बनाना—पूरी नहीं होतीं।

बचाव पक्ष ने हिसार एसपी शशांक कुमार सवान के कथित सार्वजनिक बयान का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि ज्योति के पास किसी भी सैन्य या रणनीतिक रूप से संवेदनशील जानकारी तक पहुंच नहीं पाई। इसके अलावा, याचिका में बीएनएस की धारा 152 के प्रयोग को भी गलत ठहराया गया है, क्योंकि कथित घटनाएं वर्ष 2023 की हैं, जबकि नई दंड संहिता बाद में लागू हुई।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच रिकॉर्ड में ऐसे कोई कॉल या संदेश नहीं हैं, जो ज्योति और पाकिस्तानी अधिकारी के बीच सीधे संपर्क की पुष्टि करते हों। साथ ही, उन्होंने यह आधार भी रखा कि वह एक महिला हैं और अपने वृद्ध पिता व बीमार ताऊ की एकमात्र देखभालकर्ता हैं।

अब हाईकोर्ट अगली सुनवाई में जांच रिकॉर्ड के अवलोकन के बाद जमानत याचिका पर आगे निर्णय करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.