Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माइनस 5 डिग्री की ठिठुरन में देवदूत बना लक्की,खाई में गिरे गगन की बचाई जान

Mandi, Dharamveer-:सराज घाटी में हालिया बर्फबारी के बाद सड़कों पर सफर जानलेवा साबित हो रहा है। सोमवार रात सवा नौ बजे सराज विधानसभा क्षेत्र में ऐसा ही एक हादसा सामने आया, जहां माइनस 3 से 5 डिग्री तापमान और अंधेरी रात में एक युवक की जिंदगी और मौत के बीच महज कुछ घंटे का फासला था।

बगस्याड के मथयारा गांव निवासी गगन पुत्र जय सिंह अपने काम से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान भूरणी के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक अकेला ही था और वाहन तीन-चार पलटियां खाने के बाद नीचे जा गिरा। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं।इसी दौरान पीछे से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक खीरामणी उर्फ लक्की की नजर सड़क से नीचे गिरी कार पर पड़ी। बिना समय गंवाए और अपनी जान की परवाह किए बिना लक्की बर्फ से ढकी गहरी खाई में उतर गया। अंधेरा, ठंड और फिसलन के बावजूद उसने घायल गगन तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया।

सड़क पर पहुंचते ही लक्की ने घायल को अपनी गाड़ी में बैठाया और तुरंत नागरिक अस्पताल बगस्याड पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार यदि घायल युवक दो से तीन घंटे और उस भीषण ठंड में पड़ा रहता, तो उसका जीवित बचना लगभग असंभव था। प्राथमिक उपचार के बाद गगन को मैडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है।

उधर, सराज घाटी में बर्फबारी के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को बहाल तो कर दिया गया है, लेकिन सुबह और शाम के समय सड़क पर जम रही ब्लैक आइस लगातार हादसों का कारण बन रही है।
एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि ब्लैक आइस के कारण सड़कों पर फिसलन काफी बढ़ गई है और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।यह घटना जहां एक ओर सड़कों की खतरनाक स्थिति को उजागर करती है, वहीं लक्की जैसे साहसी युवाओं की मानवता और हिम्मत की मिसाल भी पेश करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.