Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल कांग्रेस में नहीं है गुटबाजी,जल्द होगा संगठन का विस्तार : प्रदेशाध्यक्ष

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का गठन एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ हुई बैठक में सहमति बन गई है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों की कार्यकारिणियों का भी शीघ्र गठन किया जाएगा, जिसको लेकर विचार-विमर्श का दौर शुरू हो चुका है।

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन में छोटे-मोटे मतभेद स्वाभाविक हैं और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन पार्टी अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केंद्रीय बजट से किसानों-बागवानों को बड़ी उम्मीदें :

केंद्रीय बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर विनय कुमार ने कहा कि किसान, बागवान और पिछड़े वर्ग को केंद्र सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। उन्हें आशा है कि आगामी बजट में इन वर्गों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध लगातार जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को कांग्रेस पार्टी शिमला के रिज मैदान पर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान दो घंटे का सांकेतिक अनशन भी किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.