Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ग्रामीण अधोसंरचना विकास में तेजी लाने के दिए निर्देश

Shimla, 31 January-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित परियोजनाओं को अगले तीन महीनों में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, इसलिए इन क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

बैठक में पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना, विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना और अन्य स्थानीय योजनाओं की प्रगति का विश्लेषण किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कई छोटे लेकिन आवश्यक कार्य जैसे हैंडपंप, पैदल रास्ते, नालियाँ, सामुदायिक भवन, फुट ब्रिज, सिंचाई नहरें और गांव की सड़कें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि ये विकेन्द्रीकृत और आवश्यकता आधारित कार्य सीधे स्थानीय लोगों से जुड़े होते हैं और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के सिद्धांत के तहत प्रणालीगत असंतुलनों को सुधारना और ग्रामीण विकास प्रणाली को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 11,064 परियोजनाएं, जिनकी लागत 204 करोड़ रुपये थी, शुरू नहीं हुई थीं, जबकि 16,834 कार्य, जिनकी लागत 348 करोड़ रुपये थी, निर्माणाधीन थे।

सचिव योजना डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि अक्तूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच लंबित 9,689 कार्य पूरे किए गए और निर्माणाधीन 8,573 कार्य पूर्ण किए गए। शेष परियोजनाओं को अगले तीन महीनों में पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रियल-टाइम डैशबोर्ड के माध्यम से कार्य प्रगति की निगरानी करने और दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध निष्पादन और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, आवश्यकता-आधारित और न्यायसंगत विकास सुनिश्चित कर रही है, ताकि प्रत्येक गांव और समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे।चंबा, कुल्लू और बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों में फील्ड विजिट और समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं, और लंबे समय से लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने और विकास की गति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.