Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-ईयू एफटीए: पीयूष गोयल ने कहा ऐतिहासिक, कांग्रेस पर निशाना

नई दिल्ली |  केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कांग्रेस के आलोचनात्मक बयानों का करारा जवाब दिया। गोयल ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके दावे पूरी तरह से गलत हैं और इसे वे मुहावरे “अंगूर खट्टे हैं” के साथ खारिज करते हैं।

गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने इस समझौते पर 2006 में चर्चा शुरू की थी, लेकिन इसे अंतिम रूप देने में नाकाम रही। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सत्ता में रहते हुए निर्णायक कदम नहीं उठा सके, वे अब आलोचना करने का भरम पाल रहे हैं। जयराम रमेश ने व्यापार घाटा, ऑटोमाइबल, बौद्धिक संपदा और कार्बन बार्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म जैसे मुद्दों पर चिंता जताई थी, जिन्हें गोयल ने पूरी तरह खारिज कर दिया।

वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा कि भारत न केवल ईयू के साथ, बल्कि अमेरिका, कनाडा और चिली जैसे देशों के साथ भी नए व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल (GCC) के छह देशों के साथ भी जल्द बातचीत शुरू की जाएगी। गोयल ने यह भी भरोसा दिलाया कि भारत निर्यातकों, किसानों, मछुआरों, पशुपालकों और छोटे उद्योगों के हितों की रक्षा करते हुए नए बाजार खोलेगा।

पीयूष गोयल ने भारत-ईयू एफटीए को देश के विकास और वैश्विक व्यापार विस्तार के लिए ऐतिहासिक समझौता बताया और कहा कि यह समझौता भारत के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वे चीन के साथ एफटीए पर किस तरह विचार कर सकते हैं, जबकि उनके पास खुद इस समझौते को अंतिम रूप देने की हिम्मत नहीं थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.