Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: शिमला को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज,मेयर सुरेंद्र चौहान खुद उतरे मैदान में

शिमला, संजू -:स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम शिमला ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और शहर को देशभर में प्रथम स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है।निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वार्ड में अधिकारियों की तैनाती की है, जिन्हें रोजाना कम से कम दो घंटे अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे जमीनी स्तर पर सफाई कार्यों की निगरानी करें और किसी भी कमी को तुरंत दूर करवाएं।

इसके साथ ही नगर निगम ने एक विशेष ‘वार रूम’ भी स्थापित किया है, जहां से पूरे शहर में चल रही गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। इस वार रूम के माध्यम से फील्ड में हो रहे कार्यों का समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि स्वच्छता अभियान में किसी तरह की ढिलाई न रहे।नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने खुद इस मुहिम की कमान संभाल ली है। वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। छोटा शिमला क्षेत्र में उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उन्हें सर्वेक्षण में हिस्सा लेने और अपने सुझाव देने का आग्रह किया। इसके अलावा वीरवार को उन्होंने सफाई सुपरवाइजर्स के साथ बैठक कर उन्हें भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

महापौर ने बताया कि शहर में जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से नागरिक आसानी से अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव दे सकेंगे। साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी जाकर युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शिमला को स्वच्छ, सुंदर और देश में अग्रणी शहर बनाने में सहयोग दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.