Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला में गुटीय संघर्ष के दौरान फायरिंग, दो मासूम घायल

अंबाला। अंबाला जिले के मुलाना क्षेत्र के गांव कलालटी में दो गुटों के बीच हुआ आपसी विवाद हिंसक रूप ले बैठा। देर शाम शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते फायरिंग में बदल गया, जिसकी चपेट में आकर 9 और 12 वर्ष के दो मासूम बच्चे घायल हो गए। बच्चों को गोलियों के छर्रे लगे हैं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव कलालटी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद दो बच्चे छर्रों की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

नागरिक अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, हालांकि उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चों को छर्रे लगने की पुष्टि हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फायरिंग करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय बना हुआ है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में अपराधियों का उत्पात,इलाके में डर का माहौल

फरीदाबाद, समर न्यूज ब्यूरो -: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर लोगों में भय फैलाया। पहली घटना में स्थानीय भाजपा नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विनोद भाटी के कार्यालय को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी में शहर के एक शराब के ठेके पर गोलीबारी की गई। जानकारी के...

अस्पतालों की तर्ज पर कार्य करें न्यायपालिकाएं, उपचार के रूप में दी जाएं सेवाएं

मंडी, धर्मवीर -: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायपालिका के संचालकों से आहवान किया है कि वे न्याय व्यवस्था और प्रणाली में अस्पताल की तरह सेवाएं दें। जिस तरह से अस्पताल में एक बीमार व्यक्ति को उपचार देकर ठीक किया जाता है, ठीक उसी तरह न्याय के मंदिर में आने वाले व्यक्ति को...

आईजीएमसी में गैस संकट से मरीजों और तीमारदारों के लिए खाने-पीने की परेशानी

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, आईजीएमसी शिमला में गैस संकट के कारण कैंटीन पूरी तरह ठप हो गई है। अस्पताल में रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की अनुपलब्धता के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे अस्पताल में एक तरह की खाने-पीने की आपातस्थिति...

मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान — “संजय भाटिया की जीत सुनिश्चित,गैस किल्लत सिर्फ विपक्ष की राजनीति”

करनाल, 15 मार्च — केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में राज्यसभा चुनाव, गैस आपूर्ति और आगामी चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और गैस किल्लत को विपक्ष की राजनीति करार दिया। राज्यसभा चुनाव...

बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने ऊना कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से करवाया अवगत

ऊना, राकेश-: ऊना के बीजेपी कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सत्ती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेशभर में पार्टी का यह अभ्यास वर्ग चल रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.