Facebook-f Youtube X-twitter

चीन में ओवरवर्क बना मौत की वजह, 32 वर्षीय प्रोग्रामर की अचानक मृत्यु से बहस तेज

बीजिंग। चीन में अत्यधिक काम के दबाव ने एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंबे समय तक लगातार काम करने के बाद 32 वर्षीय प्रोग्रामर गाओ गुआंगहुई की अचानक मौत हो गई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार का आरोप है कि जरूरत से ज्यादा काम और लगातार ओवरटाइम ही उनकी मौत की मुख्य वजह बना। इस घटना के बाद चीन के सोशल मीडिया पर काम के दबाव और निजी जीवन के संतुलन को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 में प्रमोशन मिलने के बाद गाओ को टीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद उनके काम के घंटे लगातार बढ़ते चले गए और देर रात तक काम करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। उनकी पत्नी ली ने कई बार उन्हें समय पर घर लौटने और सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी थी। ली ने भावुक होकर कहा, “अगर समय पीछे ले जा सकती, तो मैं उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर कर देती।”

29 नवंबर 2025 को हुई दर्दनाक घटना

यह दुखद घटना 29 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। उस दिन सुबह उठते ही गाओ की तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने घर से काम करना जारी रखा। कुछ ही समय बाद उनकी हालत और खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोपहर में उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) बताया गया।

मौत के बाद भी आया ऑफिस का मैसेज

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब यह सामने आया कि गाओ की मौत के करीब आठ घंटे बाद भी उनके मोबाइल फोन पर काम से जुड़ा एक संदेश आया। मैसेज में उनसे तत्काल एक “अर्जेंट इंस्पेक्शन” करने के लिए कहा गया था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।

‘996 कल्चर’ पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद चीन में ‘ओवरवर्क कल्चर’ को लेकर बहस तेज हो गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या नौकरी इंसान की जान से ज्यादा अहम हो गई है। कई यूजर्स का कहना है कि कंपनियां कर्मचारियों से अमानवीय तरीके से काम करवा रही हैं। हालांकि, चीन के श्रम कानून के अनुसार कर्मचारियों से दिन में आठ घंटे और सप्ताह में 44 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जाना चाहिए, लेकिन हकीकत में कई कंपनियों में यह नियम लागू नहीं हो पाते।

यह मामला चीन के चर्चित ‘996 कल्चर’ (सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, सप्ताह में 6 दिन काम) पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है और काम व निजी जीवन के संतुलन को लेकर नई बहस को जन्म देता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईरान संकट पर ईरानी युवक की आत्महत्या, वीडियो में अपील

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ईरानी नागरिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान की मौजूदा सत्ता के साथ किसी...

लतीफपुरा में अवैध कब्जे हटाने पहुंचा प्रशासन, इलाके में तनाव

जालंधर। जालंधर के लतीफपुरा इलाके में मंगलवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था...

सर्दियों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहतर, सरकार ने दिए आंकड़े

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 2025-26 की सर्दियों (अक्टूबर से जनवरी) के दौरान दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में केवल 10 दिन रही, जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 31 दिन था। उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।...

हरियाणा-एनसीआर में 17 फरवरी से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

हिसार। फरवरी के मध्य एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। 9 फरवरी को सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे। इस सिस्टम के चलते मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है और...

RDG बंद होना हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार, राजनीति नहीं सामूहिक समाधान जरूरी : राजेश धर्माणी

शिमला, संजू-:केंद्र सरकार के बजट के बाद हिमाचल प्रदेश की आर्थिक सेहत को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं। आरडीजी (RDG) व्यवस्था के बंद होने से प्रदेश पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है, वहीं इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच प्रदेश सरकार अब समाधान...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.