Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना के मोबाइल मार्केट में शातिर जोड़े की चोरी, iPhone 13 Mini लेकर फरार

लुधियाना। शहर के माता रानी चौक स्थित मोबाइल मार्केट में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर आए एक युवक-युवती के जोड़े ने चालाकी से दुकानदार को झांसे में लेकर कीमती iPhone 13 Mini चोरी कर लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की जांच थाना डिविजन नंबर-1 की पुलिस कर रही है।

दुकानदार सोनू ने बताया कि शाम के समय वह अपने साथी के साथ दुकान पर मौजूद था, तभी एक युवक और युवती मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में आए। उन्होंने सबसे पहले iPhone 13 Mini देखने की मांग की। फोन दिखाए जाने के बाद दोनों उसे पसंद करने का दिखावा करने लगे और खुद को गंभीर खरीदार साबित करने के लिए अन्य एंड्रॉयड मोबाइल दिखाने को कहा।

जैसे ही दुकानदार एंड्रॉयड फोन निकालने के लिए दूसरे काउंटर की ओर मुड़ा, पगड़ीधारी युवक ने मौका देखकर काउंटर पर रखा iPhone 13 Mini फुर्ती से उठाकर अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान उसके साथ आई युवती ढाल बनकर खड़ी रही और दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। वह जानबूझकर पुराने मोबाइल दिखाने की जिद करती रही, ताकि युवक को फोन छिपाने के लिए पूरा समय मिल सके।

इसके बाद दोनों ने कुछ देर बाद मोबाइल लेने की बात कहकर आराम से दुकान छोड़ दी। उनके जाने के बाद जब दुकानदार ने स्टॉक की जांच की, तब चोरी का खुलासा हुआ। जांच के दौरान ब्लू रंग का iPhone 13 Mini (128 GB) गायब पाया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.