Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बजट 2026 हिमाचल के लिए सौगातों से भरा: पर्यटन, फार्मा और कनेक्टिविटी को बढ़ावा-सुधीर शर्मा 

Shimla, Sanju-:सुधीर शर्मा ने बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ करना देश की भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक निवेश से सड़क, रेलवे, जलमार्ग, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक ढांचे का तीव्र विकास होगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष फोकस हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इससे शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन सहित प्रदेश के अन्य शहरों में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

हिमाचल को बजट की बड़ी सौगात: पर्यटन, फार्मा और पर्वतीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

सुधीर शर्मा ने कहा कि बजट में पर्वतीय राज्यों के लिए Eco-Friendly Mountain Corridors की घोषणा हिमाचल प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।उन्होंने बताया कि ₹10,000 करोड़ की Bio Pharma Shakti परियोजना हिमाचल के फार्मा सेक्टर, विशेषकर बद्दी-सोलन क्षेत्र, के लिए वरदान सिद्ध होगी। इससे निवेश, उत्पादन क्षमता और रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।साथ ही आयुष सेक्टर को सशक्त करने, मेडिकल टूरिज्म हब विकसित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में रोकथाम और प्रारंभिक इलाज पर फोकस से हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य और वेलनेस के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.