Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AICC का नेशनल टैलेंट हंट: हिमाचल के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में पहचान का अवसर

शिमला, संजू-:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से चलाए जा रहे नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में युवाओं को पार्टी प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर बनने का अवसर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला में दो दिवसीय इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से आए युवाओं की प्रतिभा को परखा जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत पहले दिन 42 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए, जबकि दूसरे दिन भी कई आवेदकों के इंटरव्यू किए जाएंगे। इंटरव्यू प्रक्रिया में AICC के प्रवक्ता चरनजीत सिंह सपरा स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चयन पूरी तरह योग्यता और क्षमता के आधार पर किया जाएगा।

चरनजीत सिंह सपरा ने कहा कि इंटरव्यू में सफल रहने वाले युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी तरीके से मीडिया और जनमानस तक पहुंचा सकें। चयनित उम्मीदवारों को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने बताया कि नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर से ऐसे युवा चेहरों को सामने लाना है, जिनमें संवाद कौशल हो और जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हों। हिमाचल प्रदेश से विभिन्न जिलों के युवाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।सपरा ने कहा कि यह कार्यक्रम हिमाचल के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.