Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ठाणे हाईराइज में आग से हड़कंप, दो लोग झुलसे

नई दिल्ली।महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के एक 18 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत के भीतर धुआं भर गया और करीब 70 से अधिक लोग अंदर फंस गए। दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

यह घटना ठाणे के शास्त्री नगर स्थित मिलान हिल नामक इमारत की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे इमारत की 10वीं से 13वीं मंजिल के बीच लगी बिजली की पाइप से चिंगारी उठी, जिससे अचानक आग भड़क गई। कुछ ही देर में धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया और ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोग फंस गए।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन ताडवी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 4:14 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

दमकल कर्मियों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान 62 वर्षीय और 74 वर्षीय दो बुजुर्ग झुलस गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 5:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और इमारत की विद्युत व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने इमारत में सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी सिस्टम की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके दिए गए संदेश हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने...

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.