Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

US टैरिफ कटौती पर पीएम मोदी का पहला बयान, ट्रंप का किया धन्यवाद

नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि अब भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत रह जाएगा, जो भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों के लिए एक अहम कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत की पुष्टि खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए की। उन्होंने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बेहद खुशी हुई। यह जानकर प्रसन्नता है कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क घटकर 18 प्रतिशत रह जाएगा। इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का हार्दिक आभार।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ते हैं, तो इसका सीधा लाभ दोनों देशों के नागरिकों को मिलता है। उन्होंने इसे पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बताते हुए कहा कि इससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

पीएम मोदी ने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत, वैश्विक शांति को लेकर अमेरिका के प्रयासों का समर्थन करता है और दोनों देश मिलकर अपनी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी सोशल मीडिया के जरिए दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा की थी, हालांकि उन्होंने बातचीत के विवरण सार्वजनिक नहीं किए थे। यह फोन वार्ता ऐसे समय पर हुई है, जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं।

पिछले कुछ हफ्तों से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मतभेदों को सुलझाने और प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर प्रयास तेज हुए हैं। जयशंकर की अमेरिका यात्रा को भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वे महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर अमेरिका के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.