Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ठंड और कोहरे का कहर, हरियाणा में जनजीवन बेहाल

हिसार। हरियाणा में मंगलवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। हिसार और रेवाड़ी में घने कोहरे के चलते हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। छह फरवरी से तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आठ फरवरी तक सुबह के समय कोहरा बने रहने का अनुमान है।

मौजूदा मौसम स्थिति में वातावरण में नमी अधिक बनी हुई है, जिसके कारण हिसार, फतेहाबाद, भिवानी सहित कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। छह फरवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बादलवाही देखने को मिलेगी। इसके अलावा नौ फरवरी को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.