Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य, यूनानी मेडिकल पढ़ाई अब हिंदी में

भोपाल। मध्य प्रदेश में एलोपैथी के बाद अब यूनानी चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई भी हिंदी माध्यम में कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयुष विभाग की पहल पर यूनानी चिकित्सा से जुड़ी उर्दू पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद कराया गया है, जिससे छात्रों को अध्ययन में आसानी होगी।

बीयूएमएस (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी) प्रथम वर्ष में कुल सात विषय होते हैं। इनमें से पांच विषयों की पुस्तकों का हिंदी अनुवाद पूरा हो चुका है, जबकि शेष दो विषयों की पुस्तकें उर्दू और अरबी भाषा में हैं। शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) और शरीर क्रिया विज्ञान (फिजियोलॉजी) की पुस्तकों का अनुवाद पहले ही चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कराया जा चुका है। चूंकि यूनानी चिकित्सा पद्धति में भी इन्हीं विषयों का पाठ्यक्रम समान है, इसलिए उन्हीं पुस्तकों का उपयोग किया जाएगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य रहा है, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई, पाठ्यक्रम और परीक्षाएं हिंदी में शुरू करने की पहल की गई थी। अब उसी तर्ज पर यूनानी चिकित्सा शिक्षा को भी हिंदी माध्यम में सुलभ बनाया जा रहा है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) भी हिंदी माध्यम के समर्थन में है और आयोग की ओर से हिंदी में पाठ्यक्रम तैयार किया जा चुका है।

मेडिकल यूनिवर्सिटी भी उर्दू और अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में प्रश्न पत्र तैयार कर रही है। अभी तक यूनानी चिकित्सा कॉलेजों में कक्षाएं हिंदी-उर्दू में संचालित होती थीं, लेकिन अध्ययन सामग्री केवल उर्दू में उपलब्ध थी। अब जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले हिंदी में अनूदित पुस्तकों का प्रकाशन कर दिया जाएगा, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.