Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टिकट को लेकर महिला कंडक्टर से बहसे पूर्व सैनिक, भड़के कंडक्टर, पुलिस को सौंपी शिकायत

मंडी , धर्मवीर- पूर्व सैनिकों द्वारा महिला कंडक्टर के साथ बहसबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो मंडी से पैड़ी रूट पर चलने वाली निगम की बस का है। वीडियो में कुछ पूर्व सैनिक अपनी निशुल्क यात्रा को लेकर महिला कंडक्टर मीनू शर्मा के साथ बहसबाजी और कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुनाई और दिखाई दे रहे हैं।

 इस संदर्भ में कंडक्टर मीनू उर्फ देवकी शर्मा ने सदर थाना को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की मांग उठाई है। मीनू शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पूर्व सैनिकों और सैनिकों का सम्मान करती हैं और उस दौरान सिर्फ अपनी डयूटी कर रही थी। जो सरकार के निर्देश हैं उन्हीं के तहत हिम बस पास मांगा गया था जिस कारण पूर्व सैनिकों ने अभद्रता की। उन्होंने कहा कि अगर उनके स्थान पर कोई पुरूष कंडक्टर होता तो वह हाथापाई भी कर सकते थे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।

 इस मौके पर स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के उप प्रधान नवीन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ लेने वाले सभी वर्गों के लिए हिम बस पास अनिवार्य कर दिया है। जिन्हें भी निशुल्क बस पास यात्रा की सुविधा मिलती है उन्हें हिम बस पास बनाना होगा। इस पास के आधार पर ही निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेती है। डयूटी कर रहे कंडक्टरों के साथ इस प्रकार की कृत्य किसी को भी शोभा नहीं देता। वहीं, स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के मीडिया प्रभारी ललित राजपूत ने कहा कि अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होती है तो फिर मंडी-पैड़ी रूट को बंद करके धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। इस मौके पर स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, मंडी क्षेत्र के प्रधान रूप लाल नेगी और महासचिव केशव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कंडक्टर भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.