Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाची-भतीजे ने दराट से किया हमला

Summer express / कांगड़ा -:देवभूमि हिमाचल में दराट से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला थाना पंचरुखी क्षेत्र की भरवाना पंचायत के गांव भुआणा, वार्ड नंबर 2 से सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, चाची और भतीजे के बीच घास काटने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गई।

बताया जा रहा है कि सपना और राजकुमार, जो रिश्ते में चाची-भतीजा हैं, आपसी विवाद के दौरान इतने उग्र हो गए कि दोनों ने एक-दूसरे पर दराट से हमला कर दिया। इस हमले में सपना के माथे पर चोट आई, जबकि राजकुमार के गले में वार किया गया, जिससे वह भी घायल हो गया।घटना के बाद दोनों पक्ष थाना पंचरुखी पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को नागरिक चिकित्सालय पालमपुर जाकर मेडिकल जांच करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों पक्ष स्वयं ही इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचे।यह घटना क्षेत्र में बढ़ती छोटी-छोटी बातों पर हिंसा की प्रवृत्ति को दर्शाती है, जिससे स्थानीय लोग भी चिंतित हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...

मासूम शर्मा का ‘तत्वदर्शी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में, पाखंड पर उठाए सवाल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नया गाना ‘तत्वदर्शी’ रिलीज होते ही चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। 26 अगस्त को मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब साढ़े तीन मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। गाने के बोलों में कथित पाखंड, डेरों और धर्म के नाम पर...

गुरुग्राम में 600 किलोमीटर सीवर-ड्रेनेज नेटवर्क का होगा सर्वे, सड़क धंसने की घटनाओं पर लगेगी लगाम

Summer express, गुरुग्राम। मानसून के दौरान लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की चिंता बढ़ा दी है। शहर की सड़कों के नीचे बिछे पुराने सीवर और स्ट्रॉम वाटर ड्रेन नेटवर्क की स्थिति जानने के लिए जीएमडीए करीब 600 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का तकनीकी सर्वे कराने जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.