Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भ्रष्टाचार पर वार, विपुल गोयल लाए फेसलेस रजिस्ट्रेशन सिस्टम योजना

पंचकूला। हरियाणा में पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के बाद अब सरकार फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस नई व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट मार्च के अंत तक फरीदाबाद में शुरू किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को रजिस्ट्रेशन के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

फरीदाबाद, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल का विधानसभा क्षेत्र है, को इस पायलट के लिए चुना गया है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो फेसलेस रजिस्ट्रेशन प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। मंत्री विपुल गोयल के निर्देश पर शहरी निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

वित्त आयुक्त एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह डिजिटल, फेसलेस और नागरिक-केंद्रित संपत्ति रजिस्ट्रेशन की दिशा में एक अहम पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, फिजिकल हस्तक्षेप को न्यूनतम करना और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह कदम भूमि प्रशासन प्रणाली में बड़ा सुधार साबित होगा और इससे नागरिकों के सरकारी तंत्र से जुड़ने का तरीका बदलेगा। पायलट प्रोजेक्ट को फरीदाबाद जिले की एक तहसील में तीन माह के लिए लागू किया जाएगा। इस दौरान इसकी कार्यप्रणाली की सतत निगरानी की जाएगी और अनुभवों के आधार पर अन्य जिलों में विस्तार का फैसला लिया जाएगा।

नई फेसलेस प्रणाली के तहत पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे समयबद्ध प्रोसेसिंग, बेहतर दक्षता और मानवीय हस्तक्षेप में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही, उच्च स्तर की डेटा सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना के सुचारू संचालन के लिए राजस्व विभाग और कार्यान्वयन एजेंसी की ओर से समर्पित नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.