Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहन की फोटो विवाद बना हत्या की वजह, तीन आरोपी जेल भेजे

गुरुग्राम। गुरुग्राम के जय विहार इलाके में 27 वर्षीय सुहेब की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी जीशान ने इस हत्या की साजिश करीब दो साल पहले ही रच ली थी। बताया जा रहा है कि दुबई में रहते समय जीशान ने सुहेब के मोबाइल फोन में अपनी बहन की आपत्तिजनक तस्वीरें देख ली थीं। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से रंजिश पाल रहा था और बदला लेने का मौका तलाश रहा था।

पुलिस के अनुसार सुहेब और जीशान दुबई में एक ही सैलून में काम करते थे और साथ रहते थे। इसी दौरान जीशान ने सुहेब के फोन में बहन की फोटो देखी, जिसके बाद वह सुहेब से नफरत करने लगा। हालांकि, इसके बावजूद दोनों कुछ समय तक साथ ही रहे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के करीब छह महीने बाद सुहेब ने जीशान से उसकी बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन जीशान ने गांव में पास-पास घर होने का हवाला देकर इसे टाल दिया। इसके बाद दोनों दुबई की नौकरी छोड़कर भारत लौट आए। जीशान गुरुग्राम के जय विहार में रहकर सैलून में काम करने लगा।

आरोपी कई बार सुहेब को मारने की नीयत से गांव भी गया, लेकिन उसे कभी मौका नहीं मिला क्योंकि सुहेब हमेशा परिवार के बीच रहता था।

शराब पिलाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार 23 जनवरी को जीशान अमरोहा के चुचेला कलां गांव पहुंचा और नौकरी दिलाने का झांसा देकर सुहेब को गुरुग्राम ले आया। 24 जनवरी की रात उसने सुहेब को जमकर शराब पिलाई। जब सुहेब नशे में सो गया तो जीशान ने उसके हाथ बांध दिए और इलेक्ट्रिक वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी उसी कमरे में शव के पास ही सो गया।

शव को नाले में फेंका

इसके बाद 25 जनवरी की रात जीशान ने अपने दो साथियों अतुल और दिव्यम को बुलाया। तीनों ने शव को कंबल में लपेटकर घर से करीब 700 मीटर दूर गंदे नाले में फेंक दिया।

आनंद गार्डन चौकी प्रभारी एसआई अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.