Facebook-f Youtube X-twitter

सीएम विष्णुदेव साय ने 10 रुपये का टिकट लेकर मयाली नेचर कैंप में किया प्रवेश

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आम पर्यटकों की तरह 10 रुपये का प्रवेश टिकट कटवाकर परिसर में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री का यह कदम आम नागरिकों के बीच नियमों के पालन और समानता का मजबूत संदेश देने वाला माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नेचर कैंप में पहुंचकर न सिर्फ विकसित की गई सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि यहां शुरू की गई नई साहसिक गतिविधियों का भी अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रकृति आधारित पर्यटन और साहसिक खेल गतिविधियां राज्य में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करती हैं। उन्होंने नेचर कैंप में तैयार किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटकों के लिए सुविधाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ATV स्पोर्ट्स बाइक स्वयं चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। उन्होंने बैलून शूटिंग में निशाना लगाकर खेल का शुभारंभ किया, वहीं आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने माउंटेन साइक्लिंग का उद्घाटन करते हुए खुद साइकिल चलाकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री बॉक्स क्रिकेट खेलते भी नजर आए और आकर्षक शॉट्स लगाए।

मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का भी अवलोकन किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं। वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.