Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद घटना पर मानवाधिकार आयोग नाराज, शव परिवहन नीति की मांग

चंडीगढ़। फरीदाबाद में गरीबी के कारण एक महिला के शव को मोटर चालित खुले ठेले पर गांव तक ले जाने की घटना पर हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे मानव गरिमा का गंभीर उल्लंघन बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य तंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। आयोग का कहना है कि ऐसी घटनाएं संवैधानिक मूल्यों और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर सीधा आघात हैं।

आयोग ने यह संज्ञान 30 जनवरी 2026 को प्रकाशित समाचार रिपोर्ट के आधार पर लिया, जिसमें बताया गया कि 35 वर्षीय अनुराधा की बादशाह खान सिविल अस्पताल, फरीदाबाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शव को घर ले जाने के लिए परिवहन शुल्क की व्यवस्था नहीं कर सका। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल या प्रशासन की ओर से शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके चलते उन्हें शव को खुले ठेले पर गांव सरूरपुर तक ले जाना पड़ा।

जस्टिस ललित बत्रा की अध्यक्षता वाले पूर्ण आयोग, जिसमें सदस्य कुलदीप जैन और दीप भाटिया शामिल हैं, ने अपने आदेश में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार केवल जीवित रहने तक सीमित नहीं है, बल्कि गरिमा के साथ मृत्यु का अधिकार भी इसमें शामिल है। आयोग ने घटना के उस मार्मिक दृश्य का उल्लेख किया, जिसमें मृतका का वृद्ध ससुर ठेला चला रहा था और सात वर्षीय बेटा शव पर डाली चादर को उड़ने से बचाने के लिए पकड़े हुए था।

आयोग ने स्पष्ट किया कि सवाल यह नहीं है कि परिवार ने सहायता मांगी या नहीं, बल्कि यह है कि क्या राज्य के पास गरीब परिवारों के लिए सम्मानजनक शव परिवहन की कोई सुनिश्चित व्यवस्था मौजूद है। आयोग ने सरकार को सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क शव परिवहन नीति लागू करने की सिफारिश की है।

इसके साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और सिविल सर्जन फरीदाबाद से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की गई है। मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.