Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशन कटौती पर अभय चौटाला का सरकार पर हमला, प्रदर्शन एलान

चंडीगढ़ | इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा सरकार पर बुजुर्गों की पेंशन काटने और झूठे वादे करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत चौधरी देवीलाल ने की थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने कई शर्तें लगाकर बड़ी संख्या में बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी है।

अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने 1 नवंबर से 3200 रुपये पेंशन देने का वादा किया था, लेकिन बढ़ोतरी करने के बजाय सरकार पेंशन काटने में लगी हुई है। उन्होंने ऐलान किया कि इनेलो 20 फरवरी को पंचकूला में विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी कमियां स्वीकार करने के बजाय विपक्ष पर आरोप लगाए। अभय चौटाला ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने यह कहकर गलत बयान दिया कि पिछली सरकारों ने पेंशन से जुड़े कोई नियम या नोटिफिकेशन जारी नहीं किए थे।

अभय चौटाला ने बताया कि 1987 में देवीलाल सरकार ने 65 वर्ष की उम्र के सभी बुजुर्गों को पेंशन देने की घोषणा की थी, जबकि 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजन लाल ने पेंशन पर शर्तें लगाईं। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार ने पेंशन काटने की बजाय उसे तीन गुना बढ़ाया था।

उन्होंने मांग की कि सरकार बिना किसी शर्त के सभी बुजुर्गों को पेंशन दे। साथ ही सवाल उठाया कि यदि पेंशन नहीं काटी गई, तो गांव-गांव में लोगों से प्रमाण पत्र जमा कराने का प्रचार क्यों कराया जा रहा है।

अभय चौटाला ने कहा कि बजट सत्र में इनेलो विधायक इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे और पंचकूला के प्रदर्शन में वे लोग भी शामिल होंगे जिनकी पेंशन काटी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी सवाल खड़े किए, जिसमें कहा गया था कि 1 लाख 5 हजार बुजुर्गों की मृत्यु के कारण पेंशन बंद हुई है। अभय ने मांग की कि मुख्यमंत्री इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.