Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीवन में खेल मैदान की मांग तेज, स्पोर्ट्स अकादमी ने निकाला रोड शो

सीवन। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए सीवन में स्थायी खेल मैदान की मांग को लेकर बुधवार को सीवन स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में रोड शो निकाला गया। रोड शो में नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल सुविधाएं बढ़ाने की अपील की।

रोड शो के दौरान नगर पालिका सचिव दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सीवन में स्थायी खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। आयोजकों ने कहा कि खेल मैदान की कमी के कारण बच्चों और युवाओं को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है।

रोड शो में वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। वाल्मीकि सभा के प्रधान सतपाल चौहान ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करता है, लेकिन मैदान न होने से वे गलत दिशा में भटक सकते हैं।

सीवन स्पोर्ट्स अकादमी के संजय सैन ने बताया कि नगर में खेलने के लिए फिलहाल केवल एक ही स्थान उपलब्ध है, जो पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित है। उन्होंने कहा कि यह स्थान वर्षों से खेल गतिविधियों के लिए उपयोग में रहा है, लेकिन अब इसे पार्क घोषित कर दिया गया है। ऐसे में इसे स्थायी खेल मैदान का दर्जा दिलाने की मांग लगातार की जा रही है।

आयोजकों ने कहा कि खेल सुविधाओं के अभाव में युवाओं की ऊर्जा गलत दिशा में जा सकती है, जिससे समाज में नशाखोरी और अनुशासनहीनता जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने मांग की कि नगर में जल्द से जल्द खेल मैदान की व्यवस्था की जाए।

रोड शो में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी और नगर के खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.