Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मान सरकार पर अश्विनी शर्मा का तीखा हमला, बोले- पंजाब में ड्रग्स कौन बेच रहा?

बठिंडा। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बुधवार को बठिंडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे शर्मा ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि पंडित जी का दर्शन आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है।

इसके बाद अश्विनी शर्मा ने AAP सरकार पर चुनावी वादों को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले दावा किया था कि एक महीने के भीतर पंजाब को नशामुक्त बना दिया जाएगा, लेकिन सरकार को बने 46 महीने से अधिक समय बीत चुका है और स्थिति सुधरने के बजाय और भयावह हो गई है।

शर्मा ने ड्रग्स से होने वाली मौतों के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में जहां करीब 1600 मौतें दर्ज हैं, वहीं हकीकत में लगभग 15 हजार युवा और बच्चे नशे की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में बदनामी के डर से कई परिवार अपने बच्चों की नशे से हुई मौतों को छिपा लेते हैं।

अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि पंजाब में अब ड्रग्स की “होम डिलीवरी” तक हो रही है और गांवों की दीवारों पर नशा मिलने के स्थान लिखे हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधी चुनौती देते हुए कहा, “मान साहब, अगर आपमें हिम्मत है तो बताइए पंजाब में अब ड्रग्स कौन बेच रहा है?”

उन्होंने कहा कि तस्कर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस पर हमला करने से भी नहीं डरते। शर्मा ने आरोप लगाया कि यह स्थिति राज्य में कानून व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है।

राज्यपाल की नशा विरोधी पदयात्रा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह एक नागरिक के रूप में उसमें शामिल हुए थे, लेकिन सरकार इस अभियान का राजनीतिकरण कर रही है।

अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा ड्रग्स और आतंकवाद को एक ही नजर से देखती है और इनके खिलाफ पार्टी की नीति “जीरो टॉलरेंस” की है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ही पंजाब से नशे की समस्या को खत्म कर सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारी में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.