Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निर्माण कार्य में कोई लापरवाही नहीं चलेगी, हर परियोजना समय पर पूरी हो: मुख्यमंत्री  सैनी

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने अब 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी प्रमुख परियोजनाओं को स्टेट प्रगति डैशबोर्ड पर दिखाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और समय पर परियोजनाओं को पूरा करवाना है। इन परियोजनाओं पर अब रियल-टाइम निगरानी की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्टेट प्रगति डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी हों। उन्होंने कहा कि जिन एजेंसियों को निर्माण कार्य सौंपे गए हैं, उनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग से जुड़ी आठ प्रमुख मेगा परियोजनाओं का विस्तार से आकलन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाए ताकि आम जनता को इनके लाभ जल्दी मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी एजेंसी की वजह से परियोजनाओं में देरी होती है, तो उनके खिलाफ प्रचलित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को ध्यान में रखते हुए, सरकारी अस्पतालों के लिए लगभग 2.39 करोड़ रुपये की लागत से सूक्ष्म चिकित्सा उपकरण खरीदे जाएंगे। इसमें कुल 25 स्लिट लैंप, 140 रेडिएंट वार्मर, 60 एलईडी फोटोथेरेपी यूनिट और 1575 प्लास्टिक मोल्डेड पैलेट शामिल हैं। यह खरीद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष स्थायी क्रय समिति की अध्यक्षता में की गई है, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रगति डैशबोर्ड को नियमित रूप से अपडेट किया जाए, ताकि न केवल परियोजनाओं पर निगरानी बनी रहे, बल्कि आमजन भी इनकी स्थिति के बारे में समय-समय पर जानकारी प्राप्त कर सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.