Facebook-f Youtube X-twitter

फाजिल्का में नशा विरोधी अभियान, राजनीतिक नेताओं की गैरमौजूदगी पर नाराजगी

फाजिल्का  | पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सीमावर्ती जिले फाजिल्का में नशा विरोधी जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया, लेकिन राजनीतिक नेताओं की उदासीनता ने उन्हें गहरा निराश किया।

राज्यपाल ने लालबत्ती चौंक से घंटाघर तक पैदल मार्च का नेतृत्व किया, जिसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूली छात्र और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में नशा विरोधी तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए इस काफिले ने शहरवासियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अभियान में भाजपा नेता गुरमीत सिंह सोढ़ी सहित कुछ भाजपा नेता शामिल हुए, लेकिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने भाग नहीं लिया। राज्यपाल कटारिया ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने इस अभियान की सफलता के लिए सभी बड़े और छोटे नेताओं को व्यक्तिगत रूप से बुलाया। मैंने धर्मगुरुओं और वर्तमान तथा पूर्व सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्यों को भी आमंत्रित किया। फिर भी कोई भी AAP का नेता उपस्थित नहीं हुआ, और कांग्रेस के नेताओं में से भी कोई शामिल नहीं हुआ।”

राज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य राजनीतिक फ़ायदे या विपक्ष का खेल नहीं है। “मैं संविधान की मर्यादा पर किसी भी हालत में आंच नहीं आने दूंगा। मेरा एक ही मकसद है – पंजाब के युवाओं को नशे से बचाना। चाहे राजनीतिक नेता साथ दें या न दें, यह अभियान जारी रहेगा।”

इस जागरूकता मार्च ने शहरवासियों को नशे के खिलाफ सामाजिक संदेश देने के साथ-साथ राजनीतिक उदासीनता और नेताओं की भागीदारी की कमी को भी उजागर किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.