Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काठगढ़ महादेव मंदिर में अर्धनारीश्वर का अद्भुत रहस्य,शिवरात्रि पर दिखता है दिव्य मिलन

कांगड़ा, संजीव-:देवभूमि हिमाचल के कांगड़ा जिला के इंदौरा उपमंडल में व्यास नदी और छौंछ खड्ड के संगम के समीप स्थित काठगढ़ महादेव मंदिर आस्था और रहस्य का अद्वितीय केंद्र बना हुआ है। यहां स्थापित स्वयंभू अर्धनारीश्वर शिवलिंग को लेकर ऐसी मान्यता है, जो हर वर्ष महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं को यहां खींच लाती है।

मंदिर में विराजमान शिवलिंग दो स्पष्ट भागों में विभाजित है—ऊंचा भाग भगवान शिव और छोटा भाग माता पार्वती का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण इसे अर्धनारीश्वर स्वरूप कहा जाता है। मान्यता है कि वर्षभर दोनों भागों के बीच हल्की दूरी बनी रहती है, लेकिन महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में यह दूरी कम हो जाती है। श्रद्धालु इसे शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का प्रतीक मानते हैं।मंदिर के पुजारी महंत कालीदास के अनुसार, यह स्वयंभू अर्धनारीश्वर शिवलिंग शास्त्रों में वर्णित शिव-शक्ति की एकता का जीवंत प्रतीक है। शिवरात्रि पर यहां विशेष पूजन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। उनका कहना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है, इसलिए दूर-दूर से श्रद्धालु इस दिन दर्शन के लिए पहुंचते हैं।श्रद्धालुओं की आस्था भी इस धाम से गहराई से जुड़ी है। एक श्रद्धालु ने बताया कि वह हर वर्ष परिवार सहित यहां आते हैं और शिवरात्रि की रात का वातावरण अद्भुत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है। वहीं पंजाब से आए एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि अर्धनारीश्वर रूप के दर्शन दुर्लभ हैं और यहां आकर आत्मिक शांति मिलती है।

इस वर्ष 14 से 16 फरवरी तक यहां तीन दिवसीय जिला स्तरीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू से भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठेगा।

इतिहास की दृष्टि से भी यह मंदिर अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि भगवान शिव यहां आदि-अनादि ज्योति स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे। कहा जाता है कि सिकंदर महान ने यहां की दिव्यता से प्रभावित होकर चारदीवारी बनवाई, जबकि महाराजा रणजीत सिंह ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया।महाशिवरात्रि पर काठगढ़ धाम केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और आध्यात्मिक अनुभूति का संगम बन जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.