Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक महीने बाद पुराने स्वरूप में लौटे बाबा भूतनाथ, माखन उतारकर हुआ जलाभिषेक

मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर अगर आज अपनी स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है तो उसका मुख्य कारण बाबा भूतनाथ का यह प्राचीन मंदिर ही है। क्योंकि 1527 ई. में इस मंदिर निर्माण के साथ ही आज के मौजूदा मंडी शहर की स्थापना हुई थी। यही कारण है कि बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा है। तारा रात्रि को बाबा भूतनाथ की पींडी पर जो माखन का लेप चढ़ाया जाता है उसे शिवरात्रि वाले दिन ही उतारकर भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। आज करीब एक महीने बाद बाबा भूतनाथ दोबारा अपने पींडी स्वरूप में नजर आए और इनका जलाभिषेक किया गया। बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी महंत दयानंद सरस्वती ने बताया कि बाबा भूतनाथ में रात्रि 3 बजे से शिवरात्रि महोत्सव की शुरूआत हो गई है। विधिवत पूजन के साथ भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया है.

वहीं, बाबा भूतनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। लोग देर रात से ही लाईनों मंे खड़े होकर बाबा भूतनाथ के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। स्थानीय निवासी भूमिका ठाकुर ने बताया कि उन्होंने शिवरात्रि का व्रत रखा है और वे शिवरात्रि पर हर बार बाबा भूतनाथ मंदिर में आकर दर्शन करके आशीवार्द प्राप्त करती हैं। आईआईटी स्टूडेंट हरियाणा निवासी अंकिता गर्ग ने बताया कि उन्होंने मंडी की शिवरात्रि के बारे में काफी कुछ सुन रखा था और इस बार उन्हें इसे साक्षात देखने का मौका मिल रहा है। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.