Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देवी-देवताओं के आगमन से छोटी काशी में स्वर्गमयी नजारा,वाद्य यंत्रों से गूंजा शहर

मंडी, धर्मवीर -:देवी-देवताओं के आगमन से छोटी काशी गूंज उठी है और शहर इस समय पूरी तरह से थिरक रहा है। चारों ओर वाद्य यंत्रों की स्वर ध्वनियां सुनाई देने के साथ शहर में स्वर्गमयी नजारा देखने को मिल रहा है। मंडी में 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 को लेकर यह भव्य नजारा देखने को मिल रहा है।

बीते रोज से ही कमरुघाटी के अराध्य देव, देव कमरुनाग के पधारने के बाद अन्य देवी-देवताओं का जनपद में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। 14 फरवरी को जहां देव कमरुनाग सहित 6 देवी-देवता पहुंचे थे, वहीं 15 फरवरी शाम तक 150 के करीब देवी देवता राज माधव राय के पास हाजिरी भर चुके हैं। ढोल नगाड़ों व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर देवलू नाचते गाते हुए अपने-अपने इष्ट देवों के साथ पहुंच रहें हैं। एक-आधे किलोमीटर से लेकर सैंकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर देवलु देवी-देवताओं के साथ शिवरात्रि की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर से पैदल यात्रा तय कर छोटी काशी पहुंचे देव नाग चपलांदू के पुजारी हरीश वर्मा ने बताया कि छतरी के मानगढ़ से उन्होंने 11 फरवरी को प्रस्थान किया था। वहीं मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर देव बाढू बाड़ा के साथ पहुंचे देवता के पुजारी रमेश शर्मा ने बताया कि वे 500 से अधिक दवलुओं सहित इस महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचे है और पूरे सप्ताह भर श्रद्धाुलओं को मंडी में ही दर्शन देंगे।

बता दें कि मंडी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में हर साल 200 के करीब पंजीकृत देवी देवता जनपद में पहुंचते हैं। इतने की गैर पंजीकृत देवी देवता इस महोत्सव में शिरकत करते हैं और इस महोत्सव की शोभा बढ़ाते हैं। इस दौरान छोटी काशी में देव व मानस मिलन का भव्य नजारा देखने को मिलता है और पूरा सप्ताह भर यह नजारा बना रहता है। 16 फरवरी को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ऐतेहासिक पड्डल मैदान से इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वहीं इससे पूर्व वे पहली शाही जलेब यानि शोभायात्रा में भी शामिल होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद...

तिरंगा यात्रा के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर उदयभान ने उठाए सवाल

Summer express पलवल, सुंन्दर कुंडू-: गत 13 अगस्त को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चौधरी उदयभान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होडल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद...

जुन्गा सिविल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने मंजूर किए 7 लाख रुपये

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। जुन्गा सिविल अस्पताल को जल्द अपनी एंबुलेंस मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एंबुलेंस खरीदने के लिए सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में उन्होंने शिमला के उपायुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक...

चुराह में 28 करोड़ की पेयजल योजनाओं का उद्घाटन, 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। गुन्नू घराट उठाऊ पेयजल योजना के शुरू होने से चुराह...

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.