Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टीम इंडिया की जीत पर जश्न..सड़कों पर उतरे लोग, ढोल-नगाड़ों और तिरंगे के साथ मनाई खुशी

अम्बाला, 16 फरवरी-:भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद अंबाला में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही मैच का नतीजा भारत के पक्ष में आया, शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग सड़कों पर निकल आए।

अंबाला के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न धूमधाम से मनाया। हाथों में तिरंगा थामे लोग सड़कों पर इकट्ठा हुए और ढोल की थाप पर जमकर नाचे। कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला।स्थानीय युवाओं का कहना था कि टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पड़ोसी देश को कड़ी टक्कर दी और शानदार जीत हासिल की। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खिलाड़ियों की सराहना की। देर रात तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जश्न का सिलसिला जारी रहा। जीत ने पूरे शहर को उत्साह और गर्व से भर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद...

तिरंगा यात्रा के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर उदयभान ने उठाए सवाल

Summer express पलवल, सुंन्दर कुंडू-: गत 13 अगस्त को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चौधरी उदयभान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होडल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद...

जुन्गा सिविल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने मंजूर किए 7 लाख रुपये

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। जुन्गा सिविल अस्पताल को जल्द अपनी एंबुलेंस मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एंबुलेंस खरीदने के लिए सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में उन्होंने शिमला के उपायुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक...

चुराह में 28 करोड़ की पेयजल योजनाओं का उद्घाटन, 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। गुन्नू घराट उठाऊ पेयजल योजना के शुरू होने से चुराह...

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.