Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा धानसभा में सर्वदलीय बैठक, सदन संचालन में सहयोग का आग्रह-कुलदीप सिंह पठानिया 

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर उपस्थित रहे। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुखराम चौधरी ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में सदन के संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग का आग्रह किया गया। भाजपा के विधायकों ने आज की कार्यसूची पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार परंपरा तोड़ रही है। उनका तर्क था कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पहले चर्चा होनी चाहिए और उसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव और अन्य विधायी कार्य किए जाने चाहिए।सदन संचालन पर टिप्पणी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन का संचालन सत्ता पक्ष और विपक्ष के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अभिभाषण के बाद विधायी कार्य और फिर सरकारी संकल्प के तहत रेवेन्यू घाटा अनुदान (RDG) पर चर्चा की योजना बनाई है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कोरोना काल के दौरान भी ऐसे बदलाव हो चुके हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद आगामी निर्णय लेंगे। बैठक का उद्देश्य सभी पक्षों के बीच तालमेल बनाए रखना और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करना था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिवचरण राम रतन गुप्ता की 13वीं में बेटियां नहीं पहुंचीं, सामाजिक संस्थाओं ने निभाई अंतिम रस्म

Summer express/सोनीपत /रमेश कुमार-:सोनीपत में शिवचरण राम रतन गुप्ता की 13वीं की रस्म आज गीता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरी की गई। इस कार्यक्रम में उनकी बेटियां और परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। इससे पहले दाह संस्कार के दौरान बेटियों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई थी और अस्थि विसर्जन...

50 करोड़ से हो रही हणोगी में टनल की मुरम्मत, सितंबर के अंत तक पूरा होगा कार्य

पहाड़ी के लगातार दरकने के कारण टनल के 24 मीटर भाग को पहुंचा है भारी नुकसान Summer express/मंडी/ धर्मवीर-:मंडी जिला में हणोगी के पास पहाड़ी दरकने के कारण नवनिर्मित टनल को हुए नुकसान की मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने 50 करोड़ के इस कार्य को गावर कंपनी को सौंपा है...

ऊना अस्पताल में विधायक विवेक शर्मा ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

Summer express/ऊना,राकेश-:कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी ली।दौरे के दौरान विधायक ने ग्राम...

मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु परिवार ने मां चिंतपूर्णी को अर्पित किया 1.1 किलो चांदी का छत्र

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और उदाहरण सामने आया है। पंजाब के संगरूर से पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता रानी के चरणों में 1 किलो 100 ग्राम वजन का चांदी का छत्र अर्पित किया।बताया जा रहा है कि मौजूदा...

पंजोखरा साहिब घटनाक्रम पर वरुण मुलाना और चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/अंबाला। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में हुए घटनाक्रम को लेकर अंबाला लोकसभा सांसद वरुण मुलाना और अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दोनों नेता घायल अंबाला छावनी निवासी सुरेंद्र सिंह का हालचाल जानने के लिए आदेश अस्पताल पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.