Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम ने की कांग्रेस विधायक दल  बैठक की अध्यक्षता ,आरडीजी बंद होने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने की। बैठक में सत्तापक्ष ने विपक्ष की रणनीति का जवाब देने और विधानसभा में आगे की कार्रवाई तय करने पर चर्चा की। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होनी है, जिसमें विपक्ष के विरोध की भी उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर राजनीति कर रही है और यदि सरकार को इस मामले में मदद चाहिए तो बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट संविधान के तहत हिमाचल प्रदेश को मिलने वाला अधिकार है और इसे बंद नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि विधानसभा में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर होने वाली चर्चा में राजनीतिक हंगामा देखने को मिल सकता है। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिवचरण राम रतन गुप्ता की 13वीं में बेटियां नहीं पहुंचीं, सामाजिक संस्थाओं ने निभाई अंतिम रस्म

Summer express/सोनीपत /रमेश कुमार-:सोनीपत में शिवचरण राम रतन गुप्ता की 13वीं की रस्म आज गीता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरी की गई। इस कार्यक्रम में उनकी बेटियां और परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। इससे पहले दाह संस्कार के दौरान बेटियों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई थी और अस्थि विसर्जन...

50 करोड़ से हो रही हणोगी में टनल की मुरम्मत, सितंबर के अंत तक पूरा होगा कार्य

पहाड़ी के लगातार दरकने के कारण टनल के 24 मीटर भाग को पहुंचा है भारी नुकसान Summer express/मंडी/ धर्मवीर-:मंडी जिला में हणोगी के पास पहाड़ी दरकने के कारण नवनिर्मित टनल को हुए नुकसान की मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने 50 करोड़ के इस कार्य को गावर कंपनी को सौंपा है...

ऊना अस्पताल में विधायक विवेक शर्मा ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

Summer express/ऊना,राकेश-:कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी ली।दौरे के दौरान विधायक ने ग्राम...

मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु परिवार ने मां चिंतपूर्णी को अर्पित किया 1.1 किलो चांदी का छत्र

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का एक और उदाहरण सामने आया है। पंजाब के संगरूर से पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता रानी के चरणों में 1 किलो 100 ग्राम वजन का चांदी का छत्र अर्पित किया।बताया जा रहा है कि मौजूदा...

पंजोखरा साहिब घटनाक्रम पर वरुण मुलाना और चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/अंबाला। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में हुए घटनाक्रम को लेकर अंबाला लोकसभा सांसद वरुण मुलाना और अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दोनों नेता घायल अंबाला छावनी निवासी सुरेंद्र सिंह का हालचाल जानने के लिए आदेश अस्पताल पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.