Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर सियासी घमासान, अग्निहोत्री ने भाजपा से पूछा स्पष्ट रुख

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। सदन के बाहर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए RDG के मुद्दे पर उसका स्पष्ट रुख पूछ लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि हिमाचल और “हिमाचलियत” से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है।

उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में भारत के संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने दूरदर्शिता के साथ राज्यों को अधिकार दिए थे। उन्होंने कहा कि कंसोलिडेटेड फंड ऑफ इंडिया से धन के बंटवारे की व्यवस्था स्पष्ट रूप से संविधान में की गई है और पर्वतीय राज्यों की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सहायता का प्रावधान किया गया था। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश के गठन के समय यह स्पष्ट था कि भौगोलिक और संसाधन संबंधी चुनौतियों के कारण केंद्र सरकार की वित्तीय मदद आवश्यक होगी।अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में राज्यों को कमजोर करने की प्रवृत्ति देखी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि राज्यों को सशक्त नहीं बनाना था तो उनके गठन का उद्देश्य क्या था। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद बड़े राज्यों को अपेक्षाकृत अधिक लाभ मिला, जबकि हिमाचल जैसे छोटे और विशेष श्रेणी के राज्य वित्तीय दबाव में आ गए। पहले जीएसटी कंपनसेशन बंद किया गया और अब आरडीजी  को समाप्त करने की चर्चा हो रही है, जो प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उप मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 17 में से 12 राज्यों की आरडीजी पर निर्भरता लगभग 1 प्रतिशत के आसपास है, जबकि हिमाचल की निर्भरता लगभग 13 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि नागालैंड की निर्भरता 17 प्रतिशत तक है, जबकि कर्नाटक की मात्र 1 प्रतिशत है। ऐसे में हिमाचल जैसे राज्यों के लिए आरडीजी अनिवार्य है।उन्होंने पूर्व जयराम सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कार्यकाल में प्रदेश को लगभग 16 हजार करोड़ रुपये जीएसटी कंपनसेशन और 54 हजार करोड़ रुपय आरडीजी के माध्यम से प्राप्त हुए थे।अग्निहोत्री ने कहा कि जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” जैसे नारे लगाते थे,वही आज आरडीजी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरडीजी को बंद करना हिमाचल के साथ अन्याय होगा और प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर मजबूती से अपनी बात रखेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.