Facebook-f Youtube X-twitter

आरटीआइ उल्लंघन: कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन से जुर्माना कटेगा

चंडीगढ़, मोनिका रावत I सूचना का अधिकार (आरटीआइ) अधिनियम का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब जुर्माना राशि सीधे उनके वेतन या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन से काटी जाएगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि राज्य सूचना आयोग द्वारा लगाए गए दंड की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीडीओ (आहरण एवं वितरण अधिकारी) द्वारा संबंधित अधिकारियों के वेतन या पेंशन से मासिक कटौती की जाएगी।

सरकार ने मासिक कटौती का सिस्टम लागू किया है ताकि बकाया राशि एकमुश्त वसूल करने का अत्यधिक आर्थिक बोझ अधिकारियों और कर्मचारियों पर न पड़े। इस योजना के तहत, प्रथम श्रेणी अधिकारियों से सेवा के दौरान 10,000 रुपये प्रति माह और सेवानिवृत्ति के बाद 5,000 रुपये प्रति माह की कटौती होगी। द्वितीय श्रेणी अधिकारियों से सेवा के दौरान 7,000 रुपये और सेवानिवृत्ति के बाद 3,500 रुपये प्रति माह काटे जाएंगे। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से सेवा के दौरान 4,000 रुपये और सेवानिवृत्ति के बाद 2,000 रुपये मासिक कटौती की जाएगी।

राज्य सूचना आयोग के अनुसार, सूचना उपलब्ध कराने में विलंब के मामलों में दोषी अधिकारियों पर प्रति दिन 250 रुपये और अधिकतम 25,000 रुपये तक दंड लगाया जा सकता है। वर्तमान में विभिन्न विभागों में लगभग 2.95 करोड़ रुपये की लंबित राशि है।

सरपंचों के मामले भी इस व्यवस्था के तहत आए हैं। ग्राम पंचायतों के कार्यरत सरपंचों के लिए दंड राशि उनके मानदेय से 3,000 रुपये प्रति माह की दर से वसूल की जाएगी। पूर्व सरपंचों की वसूली विभाग संबंधित जिला उपायुक्त के माध्यम से करेगा।

सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को कटौती की प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करनी होगी और वसूली की प्रगति तथा शेष बकाया राशि की रिपोर्ट राज्य सूचना आयोग को भेजनी होगी। यह प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी और संपूर्ण बकाया राशि की वसूली तक जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.